Monday, February 2, 2015

एक गीत ऐसा गाओ

सिर्फ सुनकर जिसे
देश का क़र्ज़ याद आये
हरेक को औरों के लिए
अपना फ़र्ज़ याद आ जाये
एक गीत ऐसा गाओ
सुनकर जिसे सब के
दिल का दर्द सिमट जाये
संगीत के कर्णप्रिय राग
मन में झंकार भर दें
एक गीत ऐसा गाओ
सुनकर जिसे तन-मन में
मधुर भाव और प्यार आये
औरों की खातिर त्याग की
ख़ुद कुछ भावना आ जाये
एक गीत ऐसा गाओ
सुनकर हर तरफ खुशियाँ हों
कानों में ऐसा रस बरसाओ
सुनकर सबरस मिल जायें
आनंद अलौकिक छा जाये
एक गीत ऐसा गाओ

No comments: