Sunday, October 31, 2010

इक बार

मेरे प्यार की खातिर तू
इक बार जो लग जा गले
दिल में पत्थर बसा लूं
तेरी यादें भुला दूं
हसरतें मैं छुपा लूं
हर वो लम्हा भुला दूं
तेरे साथ क़दम जो चले
इक बार जो लग जा गले
दिल की धड़कन छुपा लूं
ये जहाँ भी भुला दूं
दर्दे दिल आजमा लूं
दर्द के गीत गा लूं
प्यार का नाम ना लूं
कुछ भी एहसास कर ले
इक बार तो लग जा गले

No comments: