Monday, March 5, 2012

इस होली में

ऐसा कुछ रंग जमे इस होली में
कुछ भी बेढंग न हो इस होली में
रंग में भंग न होगा इस होली में
भंग का रंग चढ़ेगा इस होली में
भंग की तरंग रहेगी इस होली में
हुड़दंग के संग होंगे इस होली में
दूर नहीं संग रहेंगे इस होली में
हमजोली संग पियें इस होली में
संग अंग नृत्य करें इस होली में
अंग से अंग लगेंगे इस होली में
होवें सबरंग यहाँ इस होली में
कोई भी बेरंग न हो इस होली में

No comments: